{"_id":"5fdb92128ebc3e3d91333f14","slug":"scout-guide-mainpuri-news-agr472419072","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट दल पंजीकरण की खराब स्थिति पर जेडी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट दल पंजीकरण की खराब स्थिति पर जेडी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) आगरा मंडल आगरा मुकेश अग्रवाल ने बुधवार को मंडल में स्काउट-गाइड की स्थिति जानने के लिए ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। मंडल में दल पंजीकरण में मैनपुरी की स्थिति सबसे खराब रही। इस पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताई। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिए कि खंड शिक्षाधिकारियों से तत्काल विद्यालयों में दल पंजीकरण की सूची मांगी जाए।
ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जनपद में कोरोना काल के दौरान मास्क और सैनिटाइजर वितरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में दल पंजीकरण और नवीनीकरण की जानकारी ली। जिला स्काउट मास्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले के सभी तीन कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में दल पंजीकृत हैं। नवीनीकरण के लिए वार्डन को लिखा गया है।
उन्होंने बेसिक स्कूलों में दल पंजीकरण का हाल जाना तो मैनपुरी की स्थिति सबसे खराब पाई गई। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बीएसए को निर्देश दिए कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों से शीघ्र दल पंजीकरण की सूची उपलब्ध कराई जाए। समीक्षा बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, स्काउट गाइड के जिला मुख्यायुक्त डॉ.एके सिंह राठौर, जिला सचिव दिनेश चंद्र यादव भी मौजूद रहे।