{"_id":"601bf4888ebc3e4b6f50c02c","slug":"scout-guide-camp-in-mainpuri-mainpuri-news-agr479193243","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में स्काउट गाइड प्रशिक्षण के दूसरे दिन कराए गए कई अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में स्काउट गाइड प्रशिक्षण के दूसरे दिन कराए गए कई अभ्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के जनपदीय कार्यालय पर चल रहे तृतीय सोपान के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को स्काउट गाइड को सेल्यूट मोटो, साइन, पेट्रोल सिस्टम आदि की जानकारियां दी गईं। इस दौरान कई अभ्यास भी कराए गए।
स्काउट गाइड प्रांगण में दूसरे दिन ध्वजारोहण के साथ प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। प्रार्थना स्थल पर ही चौरी-चौरा के शहीदों को नमन करते हुए वंदे मातरम् का सामूहिक गान कराया गया। इसके बाद प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में प्रशिक्षक रामपाल गिरी ने पेट्रोल सिस्टम, साइन ,मोटो ,सेल्यूट, के बारे में बताया। कुसुम चौहान ने विश्व गाइड ध्वज आदि की जानकारी दी। जिला संगठन आयुक्त गाइड कविता पांडेय ने स्काउट एवं गाइड को यूनिफॉर्म एवं उसके महत्व के बारे में बताया।
राम मोहन मिश्रा ने बेडेन पावेल द्वारा बताए हुए छह व्यायाम का अभ्यास कराया और उनके लाभ बताए। जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुनील कुमार सिंह ने स्वच्छता एवं जल संग्रह के बारे में जानकारी दी। राम खिलाड़ी वर्मा ने दिशा ज्ञान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। राकेश पीटीआई ने व्यायाम एवं खेल के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त कृष्ण कुमार, गाइड कैप्टन शैली पांडेय, खुशबू पांडेय ,ज्योत्सना, पूनम राठौर, आकांक्षा सिंह आदि उपस्थित रहे।