{"_id":"6a21ab342152af5a4e04dcaf","slug":"scorching-heat-at-taj-mahal-four-tourists-fall-ill-due-to-heatwave-conditions-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ताजमहल पर गर्मी का कहर, चार पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत; किसी को उल्टी तो किसी का बीपी हो गया लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताजमहल पर गर्मी का कहर, चार पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत; किसी को उल्टी तो किसी का बीपी हो गया लो
Thu, 04 Jun 2026 10:13 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:13 PM IST
सार
आगरा में भीषण गर्मी और उमस के बीच ताजमहल घूमने आए चार पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और लो बीपी की शिकायत पर उन्हें पर्यटक सुविधा केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
ताजमहल पर मंगलवार दोपहर 1:30 बजे गर्मी व तेज धूप से बचने के लिए कुछ इस तरह से गमछा और चुन्नी से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी और तीखी धूप सैलानियों पर भारी पड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को ताजमहल का दीदार करने आए चार पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। उसम और लू के चलते किसी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई तो किसी का ब्लड प्रेशर (बीपी) लो हो गया। सभी को पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ताज भ्रमण के दौरान बुलंदशहर से आए पवन कुमार को उल्टी, ओल्ड मुस्तफाबाद, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मोहम्मद उमर को उल्टी व दस्त, महाराष्ट्र की महिला पर्यटक रमाबाई का बीपी लो हो गया, जिससे उन्हें चक्कर आने लगे। वहीं, लखनऊ के अमित पाठक को उल्टी होने पर पर्यटक सुविधा केंद्र पर मौजूद डॉक्टर ने जरूरी दवाएं और ओआरएस का घोल पिलाया। डॉक्टरों की देखरेख में कुछ देर आराम करने के बाद सभी पर्यटक अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।