{"_id":"61228d458ebc3e79d53b2cf2","slug":"scooty-riding-farmer-dies-due-to-dumper-collision-on-gt-road-mainpuri-news-agr5046208183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार किसान की मौत
विज्ञापन
बिछवां में दुर्घटना के बाद मौजूद लोग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर जीटी रोड पर एक स्कूटी सवार किसान को मोरंग लाद कर जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बेवर का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
कस्बा बेवर निवासी 50 वर्षीय किसान नवरत्न पुत्र धनीराम लोधी रविवार की दोपहर स्कूटी से कहीं जा रहा था। स्कूटी जब दोपहर करीब एक बजे जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव सुल्तानगंज के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में नवरत्न की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र होता देख चालक डंपर लेकर वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं लोगों ने बताया कि टक्कर मारने वाला चालक डंपर को एजेंसी पर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने एजेंसी में खड़े ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया। उधर हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।