{"_id":"696927096e4a9060fe0e3125","slug":"schools-will-reopen-on-friday-after-winter-break-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां समाप्त, अब बच्चों को इतने बजे से जाना होगा विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां समाप्त, अब बच्चों को इतने बजे से जाना होगा विद्यालय
Thu, 15 Jan 2026 11:12 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:12 PM IST
सार
सर्दी के चलते की गईं स्कूलों की छुटि्टयां अब समाप्त हो चुकी हैं। शुक्रवार से स्कूल खुलेंगे। इसके लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
Student demo, School demo, classroom
- फोटो : AI generated
विस्तार
आगरा में शुक्रवार से सभी स्कूल खुल जाएंगे। स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे से किया जाएगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) जितेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि शीतलहर के चलते घोषित की गई छुट्टियां अब समाप्त हो चुकी हैं, इसलिए पूर्व की भांति कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी।
वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) चंद्रशेखर ने बताया कि सभी स्कूल विधिवत रूप से पहले की तरह खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों में इस समय यूपी प्री-बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, जो 23 जनवरी तक जारी रहेंगी।
गौरतलब है कि जिले में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए शासन के निर्देश पर 15 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। इसके साथ ही 12वीं कक्षा के नियमित शैक्षणिक कार्य काे स्थगित कर दिया गया था। अब मौसम में सुधार को देखते हुए स्कूलों को पुनः खोलने का निर्णय लिया गया है।