फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Schools to reopen today; orders issued against holding classes in dilapidated buildings.

Agra News: आज से खुलेंगे स्कूल, जर्जर भवनों में कक्षाएं न लगाने के आदेश

Tue, 16 Jun 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Schools to reopen today; orders issued against holding classes in dilapidated buildings.
आगरा। ग्रीष्मावकाश खत्म होने पर मंगलवार से परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशक ने आदेश दिया है कि जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं होनी चाहिए। साथ ही पहले दिन छात्र-छात्राओं का रोली एवं तिलक लगाकर स्वागत किया जाए।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि विद्यालय खुलने से पहले सभी कक्षाओं, कमरों, फर्नीचर और परिसर की समुचित साफ-सफाई करा लेने के निर्देश हैं। नियमित पठन-पाठन भी शुरू हो जाना है। विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, बिजली, मिड-डे मील व अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed