{"_id":"69d743fb4cfa4c317a01a446","slug":"schools-issued-notice-for-selling-private-books-illegally-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: किताबों के नाम पर स्कूलों की मनमानी, छापेमारी में फिर पकड़ी गई कमीशनखोरी; इन दो विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किताबों के नाम पर स्कूलों की मनमानी, छापेमारी में फिर पकड़ी गई कमीशनखोरी; इन दो विद्यालयों को नोटिस
Thu, 09 Apr 2026 11:45 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:45 AM IST
सार
कार्रवाई के बावजूद स्कूलों में निजी किताबों के नाम पर कमीशनखोरी का खेल जारी है। औचक निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन मिलने पर दो स्कूलों को नोटिस देकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
स्कूल में निरीक्षण के दौरान उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किताबों के नाम पर स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को हुई कार्रवाई के बाद भी निजी प्रकाशकों की किताबों में कमीशनखोरी का खेल जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को फिर कार्रवाई करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने दो स्कूलों को नोटिस जारी किया। जहां स्कूल संचालकों की ओर से स्कूल के बाहर स्टोर बनाकर किताब बेची जा रहीं थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
अभिभावकों की लगातार शिकायतों के बीच एनसीईआरटी की निर्धारित पुस्तकों की जगह निजी किताबें खरीदने को मजबूर किए जाने के मामलों पर विभाग सख्ती दिखा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने बुधवार को सेंट मार्क्स और बाल विद्यापीठ, बरौली अहीर में औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि स्कूल संचालकों ने परिसर के बाहर ही स्टोर बना रखे थे, जहां से निजी प्रकाशकों की किताबें बेची जा रही थीं। जबकि नियमानुसार छात्रों को एनसीईआरटी की पुस्तकें ही उपलब्ध कराई जानी चाहिए थीं। बीएसए ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए दोनों विद्यालयों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि जवाब न मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।