फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   schoolgirl's bag and suicide note found on canal bridge

'मैंने जो गलती की उसके लिए सॉरी, अब कोई भी मेरी शिकायत आप से नहीं करेगा'

Sat, 01 Sep 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Sat, 01 Sep 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
schoolgirl's bag and suicide note found on canal bridge
छात्रा का फोटो और सुसाइड नोट
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में भूड़ा नहर पुल पर स्कूल बैग के साथ कक्षा नौ की छात्रा का सुसाइड नोट मिला है। छात्रा का कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। छात्रा ने पत्र में खुदकुशी करने की बात लिखी है, लेकिन परिजन इस पर यकीन नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों को उम्मीद है कि बेटी गुस्से में घर से चली गई है, लेकिन खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकती। उन्होंने छात्रा के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। इस पर पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

  
सिरसागंज के गांव उमरी में रहने वाली गुलशन एमडीजैन इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। शुक्रवार की सुबह स्कूल बैग लेकर वो घर से निकली थी। स्कूल में रेनी डे हो गया था। छात्रा दोपहर तक घर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को शिकोहाबाद में भूड़ा नहर पुल के पास स्कूल बैग रखे होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूल बैग के नीचे दो कागज रखे थे। इस पर गुलशन ने परिजनों से नाराजगी के चलते खुदकुशी करने की बात लिखी थी। अपने परिजनों का फोन नंबर भी लिखा था। 

पुलिस स्कूल बैग और पत्र को थाने ले आई। पुलिस और परिवार के लोगों ने छात्रा को तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पत्र में छात्रा ने सबसे ऊपर लिखा है जो भी इसे देखे उसके घर पर फोन करके बता दे कि आपकी लड़की अब इस दुनिया में नहीं रही। 

सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

छात्रा ने पत्र में लिखा है, 'मैंने जो गलती की उसके लिए सॉरी। आज के बाद कोई भी मेरी शिकायत आप लोगों से नहीं करेगा। मुझे माफ कर देना। मैं अब
इस दुनिया में नहीं हूं। दादी मुझे माफ कर देना। मैं आप से बहुत लड़ी हूं। बहुत उलटा-सीधा बोला है। हो सके मुझे माफ कर देना। अब कभी नहीं लड़ूंगी कभी नहीं...। धन्यवाद।' 

परिजन थाने पहुंचे और छात्रा का बैग लेकर घर चले गए। परिजन मां से झगड़े के बाद छात्रा के जाने की बात कह रहे हैं। थाना प्रभारी विजय गौतम का कहना है कि स्कूल बैग और पत्र मिला है। छात्रा का पता किया जा रहा है।  कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी देखा गया, लेकिन शुक्रवार सुबह छात्रा के स्कूल पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed