फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Schoolgirl kidnapped the Gangrep

अगवा कर छात्रा से गैंगरेप

Wed, 21 Jan 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 21 Jan 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर युवक व उसके दोस्तों ने दुष्कर्म किया। छात्रा किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। पीड़िता के घरवालों ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जगदीशपुरा क्षेत्र की 11वीं की छात्रा को तीन महीने पहले स्कूल के गेट पर फीरोजाबाद का राहुल मिला था। खुद को उसकी चचेरी बहन का मित्र बताते हुए छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया और आए दिन बातें करने लगा। उसने छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लिया। 16 जनवरी को राहुल अपने दो दोस्तों के साथ उसके घर आया। वे छात्रा को बहलाकर कार में बैठाकर ले गए। रास्ते में बिस्किट खिलाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर वह कमरे में बंद थी। इसके बाद राहुल और उसके दोस्तों ने दुष्कर्म किया। छात्रा किसी तरह बचकर भागी और घटना की जानकारी दी। पीड़िता के परिवारीजनों का कहना है कि युवक पहले से शादीशुदा है। उसका नाम राहुल नहीं, बल्कि रिहान है। तीन बच्चे भी हैं। परिवारीजनों ने थाना जगदीशपुरा में दुष्कर्म की तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि किशोरी के अपहरण का मुकदमा पहले ही दर्ज है। जांच की जा रही है। किशोरी फीरोजाबाद में बस स्टैंड पर एक महिला को मिली थी। महिला की मदद से ही वह घर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed