फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School Will Remain Closed In Agra City

अनलॉक 5.0: आगरा में 15 अक्तूबर से नहीं खुलेंगे स्कूल

Sat, 10 Oct 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Oct 2020 12:07 AM IST
सार

अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि संगठन की ओर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इसके साथ अभिभावकों की
सहमति लेने के लिए बनाया गया पत्र भी दिया गया। 

विज्ञापन
School Will Remain Closed In Agra City
स्कूल बंद (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

आगरा में 15 अक्तूबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूलों को खोले जाने के संबंध में गुरुवार को अप्सा का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह से मिला। संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक जिलाधिकारी ने 20 अक्तूबर को दोबारा बुलाया है। स्थिति का आकलन करके स्कूल खोलने पर चर्चा करेंगे। 26 अक्तूबर से स्कूल खोलने की अनुमति दिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि संगठन की ओर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इसके साथ अभिभावकों की सहमति लेने के लिए बनाया गया पत्र भी दिया गया। जिलाधिकारी ने उसे पढ़ने के बाद कहा कि पहले पहले वरिष्ठ कक्षा के विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। इसमें व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।
विज्ञापन



20 अक्तूबर को दोबारा संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा करने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि वह स्कूलों को चार से पांच दिन का समय सहमति लेने के लिए देंगे। जिससे 26 अक्तूबर से स्कूलों को खोला जा सके। संस्था के सचिव डॉ. गिरधर शर्मा ने उम्मीद जताई कि जल्द ही स्कूल खोलने के दिशा-निर्देश जिलाधिकारी की ओर से जारी किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में त्रिलोक सिंह राणा और अभिषेक गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्कूल खोलने के लिए संचालक कर चुके हैं बैठक

नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन (नप्सा) के सदस्य स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों की बैठक बुधवार को होली पब्लिक जूनियर कॉलेज, आवास विकास सेक्टर-चार में हुई। बैठक में तय किया गया कि पहले अभिभावकों की स्वीकृति महत्वपूर्ण होगी। स्कूल परिसर में किसी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र को बिना मास्क के प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों को हाथ धोने की सुविधा दी जाएगी। एक डेस्क पर एक विद्यार्थी ही बैठेगा।


कक्षा में सीटिंग प्लान सामाजिक दूरी को देखते हुए ही रखा जाएगा। ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई कराई जाएगी। नप्सा के अध्यक्ष संजय तोमर का कहना है कि विद्यार्थियों को पानी की बोतल व टिफिन घर से लाना होगा। भोजनावकाश के समय विद्यार्थी कक्षा में ही रहेंगे। स्प्रिंगडेल स्कूल के निदेशक रवि भल्ला ने कहा कि कोई भी स्कूल बिना टीसी के प्रवेश नहीं लेगा। टीसी देने पर ही प्रवेश मिलेगा। यह भी तय किया गया कि पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। 


राजकीय व एडेड विद्यालयों में तैयार नहीं
यूपी बोर्ड के राजकीय व एडेड विद्यालयों में अभी विद्यालयों को खोले जाने के संबंध में कोई तैयारी नहीं की जा रही। विभाग अभिभावकों की सहमति की रिपोर्ट जरूर भेज रहा है। कम अभिभावक सहमति दे रहे हैं। डीआईओएस रवींद्र सिंह का कहना है कि शासन स्तर से जो भी दिशा-निर्देश जारी होंगे, उसके अनुरूप विद्यार्थियों को खोले जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed