{"_id":"5e2095b88ebc3e4ae07e90de","slug":"school-will-close-for-two-days-after-rain-dm-order","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश व ठंड के चलते दो दिन बंद रहेंगे विद्यालय, मैनपुरी डीएम ने घोषित किया अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व ठंड के चलते दो दिन बंद रहेंगे विद्यालय, मैनपुरी डीएम ने घोषित किया अवकाश
Fri, 17 Jan 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में बुधवार शाम से हो रही बारिश और सर्दी बढ़ने के चलते जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
उन्होंने बताया कि 17 और 18 जनवरी को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा 10 और 12 की कक्षाएं परीक्षा के चलते सुबह साढ़े 10 बजे के बाद खुल सकेंगे।
बृहस्पतिवार सुबह से ही शुरू हुई बारिश ने स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी मुसीबत खड़ी कर दी। सुबह जहां बच्चे रिमझिम बारिश में भीगते हुए पहुंचे तो वहीं छुट्टी के बाद भीगते हुए ही लौटे। अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने में बारिश में भीगना पड़ा।

बारिश के चलते एक ओर जहां जनजीवन अस्त व्यस्त रहा तो वहीं सर्दी ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान भले ही 12 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है, लेकिन अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 17 पर रहा।
इससे सर्दी का अधिक अहसास हुआ। दिन में कुछ समय के लिए बारिश रुकी तो लोग अपने काम निपटाने में लगे रहे। मौसम साफ न होने से शाम तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
इससे सर्दी का अधिक अहसास हुआ। दिन में कुछ समय के लिए बारिश रुकी तो लोग अपने काम निपटाने में लगे रहे। मौसम साफ न होने से शाम तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।