फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School Will Close For Two Days After Rain Dm Order

बारिश व ठंड के चलते दो दिन बंद रहेंगे विद्यालय, मैनपुरी डीएम ने घोषित किया अवकाश

Fri, 17 Jan 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
School Will Close For Two Days After Rain Dm Order
स्कूल में छुट्टी
मैनपुरी जिले में बुधवार शाम से हो रही बारिश और सर्दी बढ़ने के चलते जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 17 और 18 जनवरी को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा 10 और 12 की कक्षाएं परीक्षा के चलते सुबह साढ़े 10 बजे के बाद खुल सकेंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से ही शुरू हुई बारिश ने स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी मुसीबत खड़ी कर दी। सुबह जहां बच्चे रिमझिम बारिश में भीगते हुए पहुंचे तो वहीं छुट्टी के बाद भीगते हुए ही लौटे। अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने में बारिश में भीगना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते एक ओर जहां जनजीवन अस्त व्यस्त रहा तो वहीं सर्दी ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान भले ही 12 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है, लेकिन अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 17 पर रहा।

इससे सर्दी का अधिक अहसास हुआ। दिन में कुछ समय के लिए बारिश रुकी तो लोग अपने काम निपटाने में लगे रहे। मौसम साफ न होने से शाम तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed