फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School Vehicles Endangering Children’s Lives Police Crack Down on Rule Violators

UP: स्कूली वाहनों में बच्चों की जान से खिलवाड़! क्षमता से ज्यादा बैठा रहे बच्चे, इन वाहनों पर हुई कार्रवाई

Fri, 10 Jul 2026 11:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 10 Jul 2026 11:19 AM IST
सार

आगरा में स्कूली वाहनों की जांच के दौरान क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर नियमों का उल्लंघन करने के कई मामले सामने आए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने अब तक 100 से ज्यादा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

विज्ञापन
School Vehicles Endangering Children’s Lives Police Crack Down on Rule Violators
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में नौनिहालों की जान जोखिम में डालकर स्कूली वाहनों को चालक दौड़ा रहे हैं। वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है। ऑटो में भी आगे की सीट पर बैठाकर नियमों की अनदेखी की जा रही है। पुलिस ने एक सप्ताह से स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान शुरू किया। इसमें यह बात निकलकर सामने आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सुभाष बाजार हादसा: 100 कर्मचारी, बुलडोजर और एसडीआरएफ भी बेबस, 48 घंटे बाद भी नहीं मिली गंगा देवी
विज्ञापन



डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्कूल बस, वैन, ऑटो और ई रिक्शा की चेकिंग की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारी तो नहीं है। नियमों के उल्लंघन पर चालान और सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को अधिकृत, सुरक्षित और मानक अनुरूप स्कूल वाहन से ही आवागमन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कोठी मीना बाजार विवाद में डीएम आगरा को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, निर्माण पर उठे सवाल


निजी वाहन से भेज रहे हैं तो उसकी तकनीकी स्थिति आदि का पता जरूर करें। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के बारे में विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों से जानकारी देने के लिए कहा है। इसके लिए यातायात पुलिस का नंबर 9454457886 भी जारी किया है। अब तक पुलिस 100 से अधिक वाहन के चालान और सीज करने की कार्रवाई कर चुकी है।

ये भी पढ़ें -  पहली बारिश में ही बह गया विकास: आगरा की नई सड़कों का हाल तो देखिए, जगह-जगह गड्ढे; उखड़ गईं गिट्टियां



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed