{"_id":"62434a0549d433585c7d7965","slug":"school-s-dilapidated-building-decreasing-student-numbers-mainpuri-news-agr528621950","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय का जर्जर भवन घट रही छात्र संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय का जर्जर भवन घट रही छात्र संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रामनगर क्षेत्र के ग्राम गुलरियापुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का लिंटर और दीवारें जर्जर होने की वजह से अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने भवन की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि कई बार खंड शिक्षा अधिकारी को जर्जर लिंटर और दीवारों की सूचना दी गई है लेकिन कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अच्छी खासी छात्र संख्या है लेकिन कक्षा कक्षों के लिंटर और दीवारें जर्जर होने की वजह से अभिभावक बच्चों को विद्यालय नहीं भेज रहा है। जिसके चलते समायोजन का प्रस्ताव भी रखा गया है।
ग्रामीण दीपचंद, महिपाल, राम सिंह, रामविलास, हरिश्चंद्र ,चंद्रपाल, उपेंद्र सिंह सोलंकी, राघवेंद्र, जितेंद्र आदि ने जिलाधिकारी से जर्जर भवन की मरम्मत कराने की मांग की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह का कहना है कि जहां जर्जर भवन हैं, वहां नए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।