फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school

कंपोजिट ग्रांट में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच हुई शुरू

Tue, 29 Sep 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
school
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग में स्कूलों के कायाकल्प के लिए भेजी गई कंपोजिट ग्रांट में भ्रष्टाचार की शिकायत पर बीएसए ने जांच शुरू करा दी है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले के 2186 स्कूलों में 6 करोड़ 11 लाख की धनराशि विद्यालय में व्यवस्थाओं और खेलकूद सामग्री उपलब्ध कराने के लिए भेजी गई थी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में विद्यालयों के रखरखाव और खेलकूद सामग्री के लिए शिक्षा सत्र 2019-20 में 2186 स्कूलों के लिए 6 करोड़ 11 लाख की धनराशि छात्र संख्या के हिसाब से भेजी गई थी। इसमें भ्रष्टाचार की शिकायत बीएसए से की गई है। बीएसए ने जिला समन्वयकों के माध्यम से इसकी जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

शिकायत कर्ता ने बताया कि कंपोजिट ग्रांट में सबसे अधिक भ्रष्टाचार खेलकूद सामग्री में किया गया है। प्रधानाध्यापकों ने फर्जी बिल लगाकर खेल किट की व्यवस्था की रिपोर्ट बीएसए को भेजी है। इस बात का खुलासा जिला समन्वयकों और खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा बीएसए को समय-समय पर भेजी गई रिपोर्ट में भी हुआ है। रिपोर्ट में कंपोजिट ग्रांट के उपभोग में अनियमितता की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संख्या के आधार पर भेजी गई थी धनराशि
एक से 15 छात्रों पर- 12500 रुपये
16 से 100 छात्रों पर- 25000 रुपये
101 से 250 छात्रों पर- 50,000 रुपये
250 से 1000 छात्रों पर- 75,000 रुपये
मुख्य रूप से ये होना था काम
- विद्यालय की रंगाई पुताई
- विद्यालय में शिक्षण कार्य के लिए सहायक सामग्री की व्यवस्था
- विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद सामग्री की व्यवस्था
- विद्यालय में लघु मरम्मत का कार्य
- दरबाजा और खिड़की की मरम्मत का कार्य
कंपोजिट ग्रांट की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इसके अतिरिक्त खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से भी प्रधानाध्यापकों से कंपोजिट ग्रांट के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed