फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School kitchen ceiling plaster fell, two injured

स्कूल के रसोईघर की छत का प्लास्टर गिरा, दो घायल

Tue, 21 Jun 2022 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
School kitchen ceiling plaster fell, two injured
किरावली। गांव जैंगारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार पूर्वाह्न साढ़े गयारह बजे अचानक रसोई की छत का प्लास्टर गिरने से आंगनवाड़ी सहायिका और खाना पकाने वाली सहायिका घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां से आंगनवाड़ी सहायिका को आगरा रेफर कर दिया गया है। इस दौरान गनीमत रही वहां कोई बच्चा मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

जैंगारा प्राथिमक विद्यालय की रसोई जर्जर हालत में है। पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे छत का प्लास्टर गिरने से वहां मौजूद आंगनवाड़ी सहायिका माया देवी (40) पत्नी यशपाल निवासी जैंगारा घायल हो गई। इसके अलावा वहां खाना पका रही कमलेश (44) पत्नी योगेश भी चोटिल हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां माया देवी की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका विपिन ने बताया कि विद्यालय में 48 बच्चे आए थे और सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सूचना पर ग्राम प्रधान नेमी चंद्र और पूर्व प्रधान सोनवीर सहित गांव के भी कई लोग पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed