फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school girl commits suicide after afraid of misdeed accused threat in firozabad

टूंडला में छात्रा ने की आत्महत्या: दुष्कर्म के आरोपी ने दी थी धमकी- गवाही दी तो काटकर फेंक दूंगा

Sun, 02 Oct 2022 04:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (फिरोजाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Oct 2022 04:12 PM IST
सार

मृतका छात्रा की बड़ी बहन से आरोपी ने एक साल पूर्व दुष्कर्म किया था। इस मामले में वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
school girl commits suicide after afraid of misdeed accused threat in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में दुष्कर्म के आरोपी की धमकी से डरी छात्रा ने आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका छात्रा की बहन से दुष्कर्म का आरोपी जेल से छूटने के बाद जान से मारने की धमकी दे रहा था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


टूंडला के एक मोहल्ले निवासी एक युवती को थाना पचोखरा के गांव पवारी निवासी पुनीत जुरैल ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया था। मामले में 23 अक्टूबर 2021 को थाना पचोखरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी जेल भेजा था। कुछ समय पूर्व आरोपी जेल से जमानत पर छूटकर आया था। उसके बाद आरोपी पुनीत और उसके परिजन मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। 

विज्ञापन

काटकर फेंकने की दी थी धमकी 

28 सितंबर को आरोपी युवक और एक अन्य ने दुष्कर्म पीड़िता की छोटी बहन को रास्ते में रोक लिया। उसे और उसकी बहन से गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। आरोपियों ने धमकी दी थी कि अगर उसके खिलाफ उसने या परिवार के किसी अन्य व्यक्ति ने गवाही दी तो वह उन्हें काटकर फेंक देगा। इस मामले में 29 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप 

आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दुष्कर्म पीड़िता की 14 वर्षीय छोटी बहन इतनी भयभीत हो गई कि उसने कमरे के गार्डर से फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। मृतका कक्षा नौ की छात्रा थी। उसके पिता ने धमकी देने वाले आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

टूंडला थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतका के पिता ने बड़ी बेटी के साथ एक वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के आरोपी पर धमकी देने का आरोप लगया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed