फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school comption

फैंसी ड्रेस में अनमोल गायन में संगीत प्रथम

Sat, 22 Oct 2016 12:57 AM IST
फैंसी ड्रेस में अनमोल गायन में संगीत प्रथम
फैंसी ड्रेस में अनमोल गायन में संगीत प्रथम Updated Sat, 22 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
school comption
फैंसी ड्रेस में अनमोल गायन में संगीत प्रथम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अप्सा फिएस्टा के तहत शुक्रवार को तीन स्कूलों में फैंसी ड्रेस, एकल गायन, बैडमिंटन और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं हुईं। फैंसी ड्रेस में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की अनमोल बस्सी और एकल गायन में शिवालिक कैंब्रिज कालेज की संगीत शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सन फ्लावर पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें दूसरे स्थान पर लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल के लक्की दक्ष और शिवालिक कैंब्रिज कालेज के आदित्य शर्मा रहे। तीसरा स्थान सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल के हर्षित गोयल ने प्राप्त किया।  एकल गायन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के ध्रुव दूसरे, देहली पब्लिक स्कूल के श्लोक मित्तल तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता भी प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुई। टीम चैंपियनशिप के बालक वर्ग में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल विजेता और प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल उप विजेता रहा।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में सुमित राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल, सेंट कॉनरेड्स इंटर कालेज और गायत्री पब्लिक स्कूल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। एकल बालक वर्ग में सेंट एंड्रूज स्कूल विजेता, गायत्री पब्लिक स्कूल उप विजेता रहा। बालिका वर्ग में कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल ने प्रथम, सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय विद्यापीठ स्कूल में क्रिएटिव एंड डेकोरेटिव हैंडराइटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शिवालिक कैंब्रिज की अंजलि यादव, सीनियर वर्ग में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की काजल अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

 
टेबल टेनिस में डीपीएस विजेता
आगरा। टेबल टेनिस के टीम चैंपियनशिप के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में डीपीएस विजेता रहा। बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल दूसरे और गायत्री पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। बालक एवं बालिकाओं के एकल वर्ग में डीपीएस ने बाजी मारी। बालक वर्ग में जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed