{"_id":"5e034bd88ebc3e87ff46cd2f","slug":"school-closed-till-27-december-amd-issue-orders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छुट्टीः सर्दी के तल्ख तेवर देखकर प्रशासन ने बढाए स्कूलों के अवकाश, दो दिन बाद खुलेंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टीः सर्दी के तल्ख तेवर देखकर प्रशासन ने बढाए स्कूलों के अवकाश, दो दिन बाद खुलेंगे विद्यालय
Thu, 26 Dec 2019 09:46 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 26 Dec 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप है। ठंड के तल्ख तेवर देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर से स्कूलों के अवकाश बढ़ा दिए हैं। जिला प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूलों के लिए 26 और 27 दिसंबर का अवकाश घोषित किया है। अब स्कूल 28 दिसंबर को खुलेंगे। स्कूल क्रिसमस के बाद खुलने वाले थे लेकिन, बुधवार को प्रशासन ने अवकाश बढ़ा दिए।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने भी 26 दिसंबर को आवासीय परिसर के संस्थानों व संबद्ध कॉलेजों में शिक्षण कार्य बंद रखने के आदेश दिए हैं। लेकिन, सेमेस्टर परीक्षाएं यथावत होंगी। उनके कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है।
अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि नर्सरी से 12वीं तक संचालित सभी परिषदीय, अनुदानित, मान्यता प्राप्त, राजकीय, कान्वेंट, मिशनरीज स्कूल 26 व 27 दिसंबर 2019 को बंद रहेंगे।

जिले में स्कूल और कॉलेज 19 दिसंबर से बंद हैं। शीतलहर को देखते हुए छुट्टियां लगातार बढ़ाई जा रही हैं। मिशनरी स्कूलों के साथ सीबीएसई के कुछ विद्यालयों ने शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। अब छह जनवरी 2020 को स्कूल खुलेंगे।
विश्वविद्यालय की 21, 23 और 24 दिसंबर की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि 26 दिसंबर की सेमेस्टर परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सेठ पद्मचंद जैन संस्थान और दाऊदयाल संस्थान में सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कड़ाके की सर्दी से अभी राहत मिलने की जगह और अधिक दो चार होना पड़ सकता है। बुधवार की सुबह शहर में घना कोहरा था।

सीबीएसई के स्कूलों में पहली प्री-बोर्ड परीक्षा चल रही थी, इसी दौरान स्कूल बंद किए जाने के आदेश हो गए। अधिकतर स्कूलों में अभी परीक्षाएं संपन्न नहीं हो पाई हैं। जनवरी में दूसरी प्री-बोर्ड परीक्षा भी कराई जानी है।
15 फरवरी से बोर्ड परीक्षा होनी है। इसके साथ ही यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं भी लटक गई हैं। ये परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू हुई थीं, 29 दिसंबर को संपन्न होनी थीं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होनी हैं।