{"_id":"698c03ddbc9c0661e10f1d25","slug":"school-bus-with-children-trapped-in-5-foot-pit-after-water-pipeline-leak-in-agra-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटा आगरा का हाल: टूटी पाइपलाइन के गड्ढे में फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटा आगरा का हाल: टूटी पाइपलाइन के गड्ढे में फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस, बाल-बाल बचे
Wed, 11 Feb 2026 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:51 AM IST
सार
मदिया कटरा में सोमवार रात लीक हुई गंगाजल की लाइन से पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया था। इसमें बच्चों को स्कूल ले जा रही बस फंस गई।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटा आगरा का हाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के मदिया कटरा चौराहे पर पानी की पाइपलाइन लीक होने से बने गड्ढे में मंगलवार को स्कूली बच्चों से भरी बस फंस गई। यह गड्ढा पांच फीट गहरा था, जिसमें बच्चे बाल-बाल बच गए। बस के फंसने से जाम लग लगा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गईं। स्थानीय लोगों ने विधायक पुरुषाेत्तम खंडेलवाल को रोक कर अवगत करवाया। विधायक ने बुलडोजर की मदद से पहले बस को निकलवाया। फिर जीएम जलकल को मौके पर बुलाकर रात से हो रही लीकेज को दुरुस्त न करने पर नाराजगी जताते हुए मरम्मत के निर्देश दिए। मरम्मत के चलते करीब एक लाख की आबादी को शाम को पानी नसीब नहीं हुआ। बुधवार शाम तक सप्लाई सुचारू करने का दावा किया गया है।
सोमवार रात मदिया कटरा तिराहे पर गंगाजल की पाइपलाइन टूटने से पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया था। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल के टूर पर एमडी जैन इंटर कालेज के बच्चों को ले जा रही बस गड्ढे में फंस गई। तेज झटके के साथ गिरी बस में गनीमत रही कि बच्चे बाल-बाल बच गए। गड्ढे में फंसी बस से बच्चे सावधानी से बाहर निकले। इस बीच बस के फंसने से जाम लग गया। पार्षद अमित पटेल व विक्रांत कुशवाह ने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को बुलाया।
मौके पर पहुंचे विधायक ने बस को बुलडोजर बुलवाकर निकलवाया और जीएम जलकल एके राजपूत को मौके पर बुलाया। इसके बाद गड्ढे की बैरिकेडिंग कराने के बाद काम शुरू होने पर वह निकले। उधर, मरम्मत के लिए जोनल पंप हाउस जाने वाली लाइन की सप्लाई बंद कर दी गई। इसकी वजह से राजामंडी, लोहामंडी, मदिया कटरा, गोकुलपुरा, तोता का ताल व अन्य क्षेत्रों की करीब एक लाख की आबादी को मंगलवार शाम पानी की आपूर्ति नहीं हुई। जीएम जलकल ने बताया कि रात में ही मरम्मत का प्रयास किया जाएगा ताकि बुधवार सुबह आपूर्ति की जा सके। शाम तक आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।