{"_id":"6332f9226536d93c8d5356cf","slug":"school-bus-overturned-on-road-in-etah-avagarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident in Etah: अवागढ़ में बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, मच गई चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Etah: अवागढ़ में बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, मच गई चीख-पुकार
Tue, 27 Sep 2022 06:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Sep 2022 06:52 PM IST
सार
अवागढ़ थाना क्षेत्र में तिसार मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 40 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े स्कूल के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में तिसार मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में बैठे छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने बस में फंसे छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी और बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
कस्बे में संचालित सूर्योदय मॉडर्न स्कूल में जिनावली, नगला गंगा, चुरथरा, तिसार, बोर्राकलां, सिकरारी गांव से छात्र-छात्राएं स्कूल में पढ़ने आते हैं। उनको लाने और ले जाने के लिए स्कूल बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को अवकाश के बाद एक स्कूल बस करीब 40 छात्र-छात्राओं को छोड़ने के लिए गांवों में जा रही थी। बस तिसार मार्ग पर अचानक पलट गई। कुछ छात्र-छात्राओं के मामूली चोटें आईं। बस पलटने की सूचना पर स्कूल का स्टाफ मौके पर जा पहुंचा। छात्र-छात्राओं को अन्य वाहनों से उनके घर भिजवाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
मार्ग संकरा नहीं भेजनी चाहिए बस
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया तिसार मार्ग बहुत संकरा है। स्कूल संचालक को यहां बस नहीं भेजनी चाहिए। बस के निकलने की पर्याप्त जगह इस मार्ग पर नहीं है। उन्हें छोटे वाहन भेजने चाहिए।सूर्योदय मॉडर्न स्कूल के प्रबंधक रामगोपाल उपाध्याय ने कहा कि तिसार मार्ग के किनारे की सड़क को ग्रामीणों द्वारा काट दिया गया है। इससे बस का पहिया उसमें धंस गया। सभी छात्र-छात्राओं को नीचे उतारकर उनके घर भिजवाया गया। उसके बाद बस पलट गई। किसी को चोट नहीं आई है।
एआरटीओ प्रवर्तन अभिनव चौधरी ने कहा कि अवागढ़ में स्कूली बस पलट गई, जानकारी होते ही वहां मौके पर गया था। किसी बच्चे के चोट नहीं आई है। बसों के कागजात पूरे मिले हैं। अन्य जानकारी की जा रही है।