फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school bus collied with auto in agra three student injured

बच्चों को ले जा रहे ऑटो में स्कूल बस ने मारी टक्कर, 3 बच्चे घायल

Fri, 15 Dec 2017 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 15 Dec 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
school bus collied with auto in agra three student injured
घायल बच्‍चे - फोटो : अमर उजाला
आगरा में आवास विकास कालोनी के सेक्टर नौ स्थित कैला देवी चौराहे पर गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल की बस की टक्कर से रागेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को लेकर जा रहा आटो पलट गया। 
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए जुट गए। हादसे में तीन छात्र घायल हो गए। घटना के बाद आटो का चालक भाग गया, जबकि बस को भी नहीं पकड़ा जा सका। जानकारी पर पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन


घायल छात्रों में सेक्टर छह निवासी सुशील त्रिपाठी का पुत्र कक्षा आठ का छात्र कार्तिकेय, सेक्टर चार बी निवासी जोगेंद्र उपाध्याय का पुत्र कक्षा पांच का यथार्थ, कक्षा पांच का ही मानवीय पुत्र हरीश परिहार हैं। वहीं दो अन्य विद्यार्थियों को भी मामूली चोट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों विद्यार्थी आटो से सुबह तकरीबन 7:45 बजे स्कूल जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कैला देवी चौराहे पर चालक ने आटो को स्कूल की ओर जाने के लिए टर्न लिया, वैसे ही पीछे से आई एक निजी स्कूल की बस की साइड से टक्कर लग गई। टक्कर से आटो पलट गया। छात्रों को आटो में फंसा देखकर लोग दौड़ पड़े। 

राहगीरों ने आटो को सीधा करने के बाद घायलों को निकाला। इसके बाद एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया। कार्तिकेय के पैर और हाथ में चोट लगी है। उधर, आटो चालक  भाग निकला। बस सिकंदरा स्थित एक स्कूल की थी। चालक ने बस को नहीं रोका और सिकंदरा की ओर ले गया। 

घायल विद्यार्थियों को राहगीरों ने स्कूल पहुंचा दिया। स्कूल पहुंचने पर कार्तिकेय दर्द से कराह रहा था। स्कूल स्टाफ ने कार्तिकेय से पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। इस पर उनके परिवारीजनों को सूचना दी। अभिभावक  भी आ गए और बच्चों को घर ले गए।

घर से वैन में ले गया, रास्ते में आटो में बैठाया

अभिभावकों ने बताया कि वैन चालक ने लापरवाही की। चालक रोजाना 10 से 12 विद्यार्थियों को वैन से लेकर जाता है, लेकिन रास्ते में उसने आटो में उनके बच्चों को बैठा दिया। चालक का बेटा आटो चला रहा था। 

वैन का चालक दूसरे स्कूल के बच्चों को लेकर चला गया। घायल विद्यार्थियों ने बताया कि इससे पहले भी वैन चालक  उन्हें आटो में ले जा चुका था। इस पर अभिभावकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed