फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School building in shabby condition construction under smart city project

आगरा: 61 लाख में 'स्मार्ट' बना स्कूल, एक साल में टपकने लगी छत, प्लास्टर उखड़ा

Wed, 31 Jul 2019 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
School building in shabby condition construction under smart city project
बारिश में स्कूल की छत से टपकता है पानी - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी योजना के तहत 61 लाख रुपये खर्च करके स्मार्ट बनाए गए स्कूल की छत साल भर में ही टपकने लगी है। प्लास्टर उखड़ गया है। आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक धर्मवीर गुप्ता ने निरीक्षण के बाद दी रिपोर्ट में यहां तक लिखा है कि स्कूल जर्जर सा नजर आने लगा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
ताजगंज में नगर निगम की ओर से कक्षा दसवीं तक गर्ल्स स्कूल का संचालन किया जाता है। इस विद्यालयों को स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट विद्यालय बनाया गया है। छात्राओं को प्रोजेक्टर पर पढ़ाया जाने लगा है। जमीन की जगह बेंच पर बैठाया जा रहा है, लेकिन छत को कमजोर ही छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन


खिड़कियों में मानक नजर अंदाज कर दिए हैं। निरीक्षण में और भी कमियां मिली हैं। क्लास रूम की दीवारों पर पुट्टी ठीक से नहीं की गई है, दीवार की सतह से पानी टपक रहा है, क्लास रूम के विंडो शटर मानक के अनुरूप नहीं हैं, दरवाजे और खिड़कियों की फिटिंग निम्न स्तर की है 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की जताई आशंका

महाप्रबंधक ने अपने निरीक्षण में विद्यालय की हालत को देखते हुए दुर्घटना होने की आशंका तक जताई है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जिस इंजीनियर की देखरेख में कार्य किया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही अनुबंध के अनुसार ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। 

आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक धर्मवीर गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के स्कूल का पीएमसी की ओर से कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तमाम खामियां पाई गई हैं। इसलिए जिस इंजीनियर की देखरेख में काम हुआ है, उसके और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed