फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school bilding will be destroy in Manipuri

मैनपुरी में ध्वस्त होंगे जिले के 245 स्कूलों के जर्जर भवन

Thu, 04 Feb 2021 06:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
school bilding will be destroy in Manipuri
मैनपुरी। जिले के परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवन को गिराने के लिए शासन ने निर्देश जारी करने के बाद 245 भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भवनों के मूल्यांकन की सूची भेजी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में संचालित परिषदीय स्कूलों के भवनों की जांच की गई। इस दौरान 245 भवन जर्जर मिले। बेसिक शिक्षा विभाग की रिपोर्ट पर मुख्य सचिव ने बीएसए को पत्र जारी कर सभी जर्जर भवनों को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव का पत्र प्राप्त होने के बाद बीएसए ने जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक निर्माण सुशील कुमार जयंत ने जर्जर भवनों की सूची तैयार कर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भेजी है। शीघ्र ही इन भवनों को गिराने की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं, कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मूल्यांकन के बाद शीघ्र भवनों की नीलामी कराकर ध्वस्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग करेगा मूल्यांकन
जर्जर भवन को ध्वस्त करने से पहले उसकी नीलामी के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मूल्यांकन करेगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मूल्यांकन के बाद खंड शिक्षाधिकारी के नेतृत्व में गठित विद्यालय प्रबंध समिति जर्जर भवन की नीलामी कराएगी।
जर्जर भवनों में कक्षा संचालन पर लगाई रोक
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि किसी भी कीमत पर जर्जर भवन में कक्षाओं का संचालन न किया जाए। जर्जर भवन के पास में यदि कोई दूसरा विद्यालय संचालित हो तो वहां कक्षाएं लगाई जाएं या फिर अतिरिक्त कक्ष में कक्षाएं संचालित हों। किसी भी प्रकार से जर्जर भवन में बच्चों को न बैठाया जाए।

शासन ने जर्जर भवन को गिराने के निर्देश दिए हैं। शासनादेश के तहत पहले मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन के बाद भवन की नीलामी करते हुए गिराने का कार्य किया जाएगा।
विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed