फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scheduled caste youth removed from ration line, beaten

Agra News: अनुसूचित जाति के युवक को राशन की लाइन से हटाया, पीटा

Sun, 19 May 2024 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 May 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Scheduled caste youth removed from ration line, beaten
अनुसूचित जाति के युवक को राशन की लाइन से हटाया, पीटा
विज्ञापन

- जातिसूचक गालियां देकर किया अपमानित, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा (मैनपुरी)। गांव मुड़ौसी में राशन लेने के लिए लाइन में खडे़ एक अनुसूचित जाति के युवक को नामजद लोगों ने जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। लाइन से हटाने के बाद उसकी पिटाई की। घटना संज्ञान में आने के बाद किशनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना किशनी क्षेत्र के गांव मुड़ौसी निवासी अनुसूचित जाति के कमल बाबू शनिवार की दोपहर पड़ोसी गांव नगला बांध में स्थित राशन की दुकान पर घर का राशन लेने के लिए गए थे। वह राशन लेने वालों की लाइन में लगे थे। तभी वहां मौजूद धीरपुर निवासी अशोक यादव और अवधेश यादव ने जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया। कमल बाबू को लाइन से बाहर निकाल दिया। वजह पूछने पर गालियां देते हुए पीटना शुरू दिया। राशन की दुकान पर हुए हंगामे के कारण लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed