फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scheduled caste youth beaten up after a dispute over DJ

Agra News: डीजे पर हुए विवाद के बाद अनुसूचित जाति के युवक को पीटा

Tue, 13 Jun 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 13 Jun 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Scheduled caste youth beaten up after a dispute over DJ
डीजे पर हुए विवाद के बाद अनुसूचित जाति के युवक को पीटा
विज्ञापन

- सरिया मारकर तोड़ा पैर, छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। आजाद नगर निवासी अनुसूचित जाति के युवक ने डीजे पर पसंद का गाना बजवाया। इसी बात को लेकर हुए विवाद में नामजद लोगों ने उसकी पिटाई की। सरिया मारकर उसका पैर तोड़ दिया। मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी अक्षय उर्फ भोला छह जून को नगला कीरत एक शादी समारोह में गया था। वहां डीजे पर उसने अपनी पसंद का गाना बजवाया। इसी बात को लेकर नामजद लोगों से विवाद हो गया। उक्त विवाद के बाद देर रात करीब 12 बजे जब वह लघुशंका करने गया। तभी टिंकू निवासी नगला कीरत, आलोक उर्फ करुआ निवासी नगला मूले, नीतेश, बासू, नीलेश चौहान निवासी काशीराम आवास, सौरभ नगला कीरत ने आकर उस पर हमला कर दिया। वह भाग कर कुछ आगे जाकर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने लोहे की सरिया से उसके पैर को तोड़ दिया। उसे जातिसूचक गालियां और धमकी देकर आरोपी वहां से भाग गए। जानकारी होने के बाद दोस्त उसे अस्पताल ले गए। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed