Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scheduled caste farmer shot dead

Agra News: अनुसूचित जाति के किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 19 Nov 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 19 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Scheduled caste farmer shot dead
मृतक हेतराम
भोगांव (मैनपुरी)। गांव हरगनपुर में अनुसूचित जाति के किसान की मंगलवार की दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हत्या किसने और किस वजह से की, परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की शीघ्र ही खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी अनुसूचित जाति के किसान हेतराम (65) मंगलवार की दोपहर खेत पर आलू की फसल को देखने के लिए गए थे। वहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ देर बाद खेत की ओर गए ग्रामीणों ने परिजन को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन खेत पर पहुंच गए। उधर सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। खोजी कुत्ते ने भी घटनास्थल पर सुरागकशी की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल मिठास ने भी मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजन से जानकारी ली। हालांकि परिजन की ओर से किसी को नामित नहीं किया गया।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी न हीं हाल फिलहाल किसी से कोई विवाद हुआ था। हत्या किसने की है, इस बारे में अभी वह लोग कुछ नहीं कह सकते। इसके बाद पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पुत्र वीरेश कुमार की ओर से अज्ञात के खिलाफ पिता की गोली मारकर हत्या किए जाने की तहरीर दी गई है। एएसपी राहुल मिठास का कहना है कि जल्द ही खुलासा कर अपराधी को जेल भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed