फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   schedule cast man beaten in agra in program of sc commission chairman

एससी आयोग अध्यक्ष के कार्यक्रम में दलित की पिटाई का मामला गरमाया

Fri, 16 Jun 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Fri, 16 Jun 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
schedule cast man beaten in agra in program of sc commission chairman
Ramshankar Katheria - फोटो : pti
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा आए सांसद डा. रामशंकर कठेरिया के स्वागत कार्यक्रम में हुई मारपीट के मामले में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी ने रोष व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


पार्टी के सदस्यों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग की। इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार त्रिगुणायत को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धनगर संगठन ऑल इंडिया धनगर महासंघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार धनगर के नेतृत्व में सात जून को स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। डा. कठेरिया ने इस कार्यक्रम में मातेश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण करने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि महासंघ के जिलाध्यक्ष ने इस पर आपत्ति की तो कठेरिया के समर्थकों ने धनगर समाज के लोगों के साथ मारपीट की। प्रदर्शनकारियों ने डा. कठेरिया को अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने की मांग की है। इस दौरान मुकेश चंद्रा, विजय सिंह धनगर, यशपाल सिंह, अनोद सिंह धनगर आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed