फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scanning being routed Blank copies of law

स्कैन कराई जा रहीं लॉ की खाली कापियां

Mon, 26 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Mon, 26 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Scanning being routed Blank copies of law
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में एलएलबी, बीएएलएलबी की कापियों का मूल्यांकन शुरू - फोटो : अमर उजाला
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में एलएलबी और बीएएलएलबी की परीक्षा के दौरान ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। रविवार को मूल्यांकन के दौरान कई खाली कापियां मिलीं। इनकी स्कैनिंग कराई गई। ताकि बाद में कोई गड़बड़ी न हो पाए।
विज्ञापन

कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित की देखरेख में मूल्यांकन कार्य चल रहा है। कापियों को स्कैन कराने के पीछे उद्देश्य मूल्यांकन में पारदर्शिता बनाना है। इससे कापी बदले जाने, मूल्यांकन में गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। तमाम परीक्षार्थियों ने कापियों पर रोलनंबर लिख रखे हैं। इन पर काला पेन चलवाया जा रहा है। विश्वविद्यालय के पीआरओ डा. गिरिजाशंकर शर्मा ने बताया कि कुलपति ने नियमानुसार मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


परीक्षाओं के बीच शुरू हो जाएगा मूल्यांकन
आगरा (ब्यूरो)। विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के बीच ही मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कुलपति ने परीक्षा परिणाम समय पर जारी करने के उद्देश्य से यह निर्णय किया है। परीक्षा खत्म होने के बाद मूल्यांकन कराने में काफी समय लगता है। बीएएलएलबी और एलएलबी की परीक्षा के दौरान किया गया प्रयोग सफल होता दिख रहा है। 20 दिसंबर से परीक्षा शुरू हुई और 24 से मूल्यांकन कार्य शुरू करा दिया गया। सात जनवरी को परीक्षा खत्म होगी। 14 जनवरी तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed