फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scammers took off with e-rickshaw, driver lodged complaint

Agra News: ई-रिक्शा ले उड़े टप्पेबाज, चालक ने दी तहरीर

Wed, 03 Jul 2024 03:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Scammers took off with e-rickshaw, driver lodged complaint
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के गणेशपुर निवासी एक व्यक्ति के ई-रिक्शे को टप्पेबाज ले गए। इस मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

गणेशपुर गांव निवासी कन्हैया ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वहीं 30 जून को रात के समय 10 बजे के करीब गंजडुंडवारा से गणेशपुर के लिए सवारी बैठा कर ले गया। जैसे ही ई-रिक्शा नया पंचायत भवन गणेशपुर के पास पहुंचा तो, ई-रिक्शा में सवार लोगों ने कहा कि उन्हें यहीं पर उतरना है।
विज्ञापन

उनके द्वारा ई-रिक्शा चालक को 100 का नोट दिया। खुले रुपये न होने के कारण वह पास के दुकान पर 100 रुपये के खुले लेने गया, तभी टप्पेबाज उसके ई-रिक्शा को ले गए। मामले की जानकारी उसने थाना पहुंचकर पुलिस को दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed