फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scam In Teacher Recruitment Stf Investigation Mathura

नियुक्तियों में फर्जीवाड़ा: एसटीएफ के रडार पर मथुरा परिषदीय विद्यालयों के फर्जी शिक्षक, बीएसए से मांगा रिकॉर्ड

Tue, 21 Dec 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Dec 2021 12:04 AM IST
सार

आरोप है कि कुछ शिक्षकों ने शैक्षिक प्रमाणपत्रों में हेराफेरी कर बेसिक शिक्षा में नियुक्ति पाई है। एसटीएफ ने शिकायत के आधार पर मथुरा जनपद में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Scam In Teacher Recruitment Stf Investigation Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक भर्ती में फर्जीवाडे़ को लेकर जनपद एक बार फिर एसटीएफ के रडार पर आ गया है। नियुक्तियों में फर्जीवाडे़ के प्रारंभिक तथ्य जुटाने के बाद एसटीएफ ने अब जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से संदिग्ध शिक्षकों का मूल्य रिकार्ड मांगा है। इससे जनपद स्तर पर बेसिक शिक्षा में खलबली है।

विज्ञापन

एक बार फिर एसटीएफ की सक्रियता बढ़ रही है
बेसिक शिक्षा अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में फर्जी शिक्षकों की भर्ती और फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्तियों के मामले में मथुरा जनपद प्रदेश की सुर्खियां बन चुका है। बडे़ स्तर पर यहां एसटीएफ ने फर्जी शिक्षक भर्ती का रैकेट पकड़ा था। अनेक फर्जी शिक्षक जेल गए और बड़े स्तर पर फर्जी शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। अब इसमें एक बार फिर एसटीएफ की सक्रियता बढ़ रही है। जनपद में एसटीएफ ने शिकायत के आधार पर मथुरा जनपद में फर्जी टैट, चयन आवेदन के बाद शैक्षिक प्रमाणपत्रों में बदलाव, बीटीसी अंकतालिका में बदलाव के संदिग्ध मामलों की जांच शुरू कर दी है। इसमें विकलांगता प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति पाने वाले भी कठघरे में हैं। एसटीएफ ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद अब ऐसे संदिग्ध शिक्षकों का मूल्य रिकॉर्ड जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मांग लिया है। 
विज्ञापन

 

फर्जीवाडे़ के आवश्यक तथ्य
- दिसंबर 2016 में तत्कालीन बीएसए मनोज मिश्रा ने जारी की थी 19 फर्जी शिक्षकों की सूची।
- दिसंबर 2016 में तत्कालीन डायट प्राचार्य मुकेश अग्रवाल ने फर्जी टैट से बीटीसी में चयनित 25 अभ्यर्थियों की जारी की सूची।
- मई 2018 में 33 चयनित शिक्षकों के टैट प्रमाण पत्रफर्जी होने पर डायट प्राचार्य ने कराई रिपोर्ट।
-जून 2018 में 108 फर्जी नियुक्तियों में एसटीएफ की कार्रवाई, विभागीय बाबू सहित कई को पकड़ा।
- फर्जी नियुक्तियों में 88 प्रधानाध्यापक निलंबित किए, प्रदेश स्तरीय जांच के आदेश।

 एसटीएफ का पत्र मिला है, जिसमें उन्होंने जनपद से जुडे़ कुछ शिक्षकों का नियुक्ति से जुड़ा शैक्षिक व अन्य रिकॉर्ड मांगा है। खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से रिकॉर्ड जुटाते हुए एसटीएफ को भेजा जा रहा है। -राजेश कुमार सिंह, बीएसए मथुरा
सीटी स्कैन के दौरान मौत का मामला: इशारों से दर्द बयां कर इंसाफ मांग रहे मासूम दिव्यांश के मूकबधिर मां-बाप

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed