फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scam in road construction in Agra, committee engaged in investigation

Agra News: सड़क निर्माण में घोटाला...गड़बड़ी को छिपाने में जुटे अफसर और ठेकेदार, जांच कमेटी ने जताया विरोध

Sun, 07 Dec 2025 11:08 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:08 AM IST
सार

सड़क निर्माण में घोटाले की जांच के लिए माैके पर कमेटी पहुंची तो ठेकेदार कार्य करते मिले। इस पर कमेटी के सदस्यों ने विरोध जताया। साथ ही कहा कि मेयर के आदेश के बावजूद अधिकारी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Scam in road construction in Agra, committee engaged in investigation
हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिम पुरी चौराहा जाने वाली सड़क। अमर उजाला

विस्तार

हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी चौराहे के बीच हुए निर्माण कार्य में कथित घोटाले की जांच करने के लिए महापौर के आदेश पर गठित कमेटी ने शनिवार को मौका मुआयना किया। जांच कमेटी के सदस्य पार्षद रवि करोतिया, प्रवीना राजावत, वीरेंद्र लोदी और हेमंत प्रजापति को मौके पर नगर निगम के ठेकेदार निर्माण करते मिले। पार्षदों ने इस पर विरोध जताते हुए इसे जांच से पहले ही गड़बड़ी पर लीपापोती करार दिया।
विज्ञापन


जांच समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि महापौर के आदेश के बावजूद नगर निगम के अधिकारी जांच में सहयोग नहीं कर रहे। निगम के अधिकारियों ने जांच समिति को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया है। इसी वजह से उन्हें बिना अफसरों के ही जांच शुरू करनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


पार्षद प्रवीना राजावत, रवि करोतिया ने सड़क निर्माण में की गई गड़बड़ियों को छिपाने के लिए की जा रहे लीपापोती का विरोध किया। मौके पर मजदूरों व ठेकेदार से पूछताछ की कि आपको किसने इस कार्य को करने के लिए निर्देशित किया है। इस पर मजदूर व ठेकेदार कोई भी जवाब नहीं दे पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों ने कहा कि इस मामले की लिखित शिकायत महापौर हेमलता दिवाकर से करेंगे। बता दें, अमर उजाला ने घोटाला... 53 लाख में बननी थी सड़क, खर्च किए एक करोड़ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर गड़बड़ी का खुलासा किया था। इसके बाद सदन की बैठक में पार्षदों ने हंगामा किया तो महापौर हेमलता दिवाकर ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। हालांकि जांच न होने पर महापौर ने खुद ही कमेटी का गठन कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed