फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scam in PM Awas Yojana Ineligible people were also given benefits in Etah's Gram Panchayat Vasundhara

पीएम आवास योजना में घोटाला: एटा की ग्राम पंचायत वसुंधरा में भी दिया गया अपात्रों को लाभ, जारी है जांच

Thu, 02 Mar 2023 04:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 04:45 PM IST
सार

एक महिला ने आरोप लगाया कि उसका नाम लाभार्थियों की सूची में था, लेकिन उसे हटाकर प्रधान ने अपनी करीबी को इस योजना का लाभ दिला दिया। 
 

विज्ञापन
Scam in PM Awas Yojana Ineligible people were also given benefits in Etah's Gram Panchayat Vasundhara
पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के विकासखंड अवागढ़ की ग्राम पंचायत वसुंधरा में भी पीएम आवास योजना के तहत अपात्रों को आवास देने का खेल किया गया है। यहां पर पात्र गरीब महिला को आवास देने की जगह अपात्रों को लाभ दिया गया है। वहीं जांच अधिकारियों की जांच में अब तक पूरे जिले में 169 अपात्रों को आवास देने का मामला भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत वसुंधरा में ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत से पात्र लाभार्थी को आवास आवंटित नहीं किया गया। यह आरोप एक महिला ने लगाया है। ग्राम पंचायत की रहने वाली कुसमा का कहना है कि वह बेहद गरीब हैं। उसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में था, लेकिन इससे हटा दिया गया। जबकि प्रधान के रिश्तेदार पुष्पेंद्र कुमार पुत्र विजय पाल सिंह निवासी वसुंधरा और ऊषा देवी पत्नी धर्मपाल सिंह निवासी नौहारी को आवास दे दिया गया। इन लोगों के पक्के मकान बने हुए हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। वहीं मुख्य विकास अधिकारी एके वाजपेयी ने इस मामले की जांच कराने का आश्वास दिया है। उधर, जिले की सभी ग्राम पंचायत में दिए जाने वाले पीएम आवास (ग्रामीण) के मामले को लेकर जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने 30 अधिकारी नामित किए हैं, जिनके द्वारा ऐसी ग्राम पंचायत जिसमें 20 से अधिक आवास आवंटित किए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। 20 अधिकारियों ने जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है, जिसके अनुसार 169 अपात्रों को आवास आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब वो पहले की तरह नहीं करती प्यार: लव मैरिज के बाद युवक ने ब्लेड से काटी खुद की गर्दन, अस्पताल में भर्ती

पहली किश्त की हुई रिकवरी 

विकास खंड निधौली कलां में सात, मारहरा में छह, जैथरा में 51, सकीट में 37, अलीगंज में 68 लोग अपात्र पाए गए हैं। जिनसे पहली किश्त की रिकवरी कर ली गई है। मुख्य विकास अधिकारी एके वाजपेयी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पीएम आवास ग्रामीण आवंटन की जांच की जा रही है। 20 अधिकारियों द्वारा जांच कर ली गई है जिसमें 169 अपात्रों को आवास दिया गया था। शेष अधिकारियों द्वारा भी जांच जल्दी ही पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed