फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scam in medical waste company in agra

मेडिकल वेस्ट कंपनी में एकाउंटेंट ने किया 29.30 लाख का घोटाला, सीईओ ने दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 12 Jul 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jul 2020 12:02 AM IST
सार

  • एकाउंटेंट ने भुगतान प्राप्त कर कंपनी के खाते में जमा नहीं की रकम, थाना हरीपर्वत में सीईओ ने दर्ज कराया मुकदमा,

विज्ञापन
scam in medical waste company in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

आगरा में अस्पताल और क्लीनिकों से मेडिकल वेस्ट उठाकर निस्तारित करने वाली कंपनी में एकाउंटेंट ने ही फर्जीवाड़ा कर 29.30 लाख रुपये का गबन कर लिया। फर्जी बिल लगाकर खर्च दिखा दिया। भुगतान प्राप्त कर कंपनी के खाते में जमा नहीं किया। वार्षिक ऑडिट में मामला खुल गया। इस पर कंपनी के सीईओ ने एकाउंटेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


शहर के सरकारी, अर्द्ध सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों और डॉक्टरों के मेडिकल वेस्ट उठाने और निस्तारण का कार्य जेआरआर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करती है। इसका खर्च संबंधित विभाग और संस्था से लिया जाता है। कंपनी का कार्यालय संजय प्लेस में है, जबकि प्लांट एत्मादपुर के धरैरा गांव में है।
विज्ञापन



कंपनी के सीईओ ने दर्ज कराया मुकदमा

कंपनी के सीईओ गांधी नगर निवासी जितेंद्र शर्मा ने हरीपर्वत थाने में एकाउंटेंट दयालबाग के टैगोर नगर निवासी राजेश सिसौदिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कंपनी के आय और व्यय के खर्चों का हिसाब एकाउंटेंट ही रखते हैं। वर्ष 2019-20 का सीए गौरव गोयल और सहयोगी सीएम विनीत जैन ने ऑडिट किया। इसमें 29.30 लाख रुपये की गड़बड़ी पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट खर्च के नाम पर बाउचर सुपरवाइजर संदीप कुमार के नाम से काटे गए। कंप्यूटर सिस्टम और एकाउंट में भी छेड़छाड़ की गई। अस्पतालों की ओर से किए गए भुगतान को कंपनी के खाते में जमा नहीं किया गया। रसीदों को नष्ट करके सुबूत मिटा दिए गए। फर्जी रसीदें भी लगाई गईं। 

इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल ने बताया कि कंपनी के सीईओ की तहरीर पर एकाउंटेंट के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed