{"_id":"5eb188042f700a57ff11296f","slug":"scam-in-b-ed-54-fake-teachers-salary-stopped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड-2005 फर्जीवाड़ा: फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों का वेतन रुका, बर्खास्तगी की लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड-2005 फर्जीवाड़ा: फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों का वेतन रुका, बर्खास्तगी की लटकी तलवार
Wed, 06 May 2020 08:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 06 May 2020 08:19 AM IST
सार
वित्त एवं लेखा अधिकारी ने बीएसए को लिखा पत्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एसआईटी (विशेष जांच दल) की सूची के आधार पर चिन्हित जिले के सभी 249 शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश किए हैं। इनमें 54 शिक्षकों के संबंध में 2 मई को और 195 का वेतन रोकने का आदेश चार मई को जारी किया गया। इनकी सूची संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है।
एसआईटी की सूची में शामिल डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2004-05 के टेंपर्ड प्रमाणपत्र वाले जिले के शिक्षकों पर अब कार्रवाई शुरू हुई है। हाईकोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा निदेशक ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को एसआईटी के टेंपर्ड सूची में शामिल परिषदीय शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। इसी कड़ी में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एसआईटी की फर्जी व टेंपर्ड सूची के आधार पर जिले में चिह्नित शिक्षकों में से उन 254 लोगों को चिह्नित कर वेतन रोका है जिनका नाम टेंपर्ड सूची में शामिल है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि छह माह की अवधि के लिए या जब तक विश्वविद्यालय की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तब तक टेंपर्ड अंकपत्र वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी।
लेकिन वेतन भुगतान उनकी डिग्री के सही पाए जाने के बाद ही किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह संबंधित ब्लॉक में कार्यरत शिक्षकों के वेतन भुगतान की कार्यवाही तत्काल रोक दें। वेतन भुगतान की दशा में हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना होगी जिसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी खुद जिम्मेदार होंगे।
बर्खास्तगी के लिए विश्वविद्यालय से सूची मांगी
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय की ओर से निरस्त किए गए 2837 प्रमाणपत्रों की सूची मांगी है। इस सूची में परिषदीय स्कूलों में तैनात जिन शिक्षकों के नाम पाए जाएंगे उनको सीधे बर्खास्त किया जाएगा।
इस सूची में शामिल अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट ने भी फर्जी मान लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कुलसचिव ने फर्जी शिक्षकों की सूची जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा की ओर से मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया। इसमें उन्होंने शिक्षकों के वेतन भुगतान के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। बीएसए कार्यालय से लेखा अधिकारी को 4 मई को जो पत्र भेजा गया उसमें टेंपर्ड प्रमाणपत्र वाले 254 शिक्षकों के वेतन रोकने की बात कही गई है।
जबकि मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में फर्जी अभिलेखों के आधार पर नियुक्त शिक्षकों का उल्लेख किया गया है। वित्त एवं लेखा अधिकारी ने लिखा है कि फर्जी अभिलेख वाले बाकी शिक्षकों का वेतन रोका जाना है या नहीं, यह सात मई तक स्पष्ट कर दिया जाए, जिससे शिक्षकों के वेतन का समय से भुगतान किया जा सके।