{"_id":"6954175cd91267019f02e657","slug":"scaffolding-has-been-removed-from-main-dome-of-taj-mahal-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: नववर्ष से पहले फिर से नए रूप में लौटा ताज, मुख्य गुंबद से हटाई गई पाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: नववर्ष से पहले फिर से नए रूप में लौटा ताज, मुख्य गुंबद से हटाई गई पाड़
Tue, 30 Dec 2025 11:48 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:48 PM IST
सार
ताजमहल के मुख्य गुंबद पर लगी पाड़ को हटा दिया गया है। ऐसे में स्मारक अपने पुराने रूप में लाैट आया है। नव वर्ष पर आने वाले पर्यटकों को ये अपनी ओर आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नववर्ष के मौके पर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल एक बार फिर अपने पूर्ण सौंदर्य के साथ पर्यटकों को आकर्षित करेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल के मुख्य गुंबद पर आठ महीनों से लगी पाड़ (स्केफोल्डिंग) को हटा दिया है। पानी के रिसाव को रोकने के लिए अप्रैल माह में शुरू हुआ संरक्षण कार्य अब पूरा कर लिया गया है।
एएसआई अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष हुई असामान्य और लगातार बारिश के बाद मुख्य गुंबद के पिनेकल (कलश) के आसपास से पानी के रिसाव की शिकायत सामने आई थी। यह रिसाव संगमरमर की सतह और अंदरूनी संरचना के लिए खतरा बन सकता था।
शिकायत के बाद एएसआई ने विशेषज्ञ इंजीनियरों और संरक्षण विशेषज्ञों की टीम से तकनीकी जांच कराई, जिसके बाद मरम्मत एवं संरक्षण कार्य को मंजूरी दी गई। वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा गया। काम पूरा होने के बाद गुणवत्ता जांच और अंतिम निरीक्षण के उपरांत पाड़ हटाने का निर्णय लिया गया।