फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SC-ST Commission member said that every eligible person should get the benefits of government schemes easily.

Agra News: एससी-एसटी आयोग के सदस्य बोले- हर पात्र को आसानी से मिले सरकार की योजनाओं का लाभ

Fri, 10 Oct 2025 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
SC-ST Commission member said that every eligible person should get the benefits of government schemes easily.
एससी-एसटी आयोग के सदस्य बोले- - फोटो : एससी-एसटी आयोग के सदस्य बोले-
मैनपुरी। डाक बंगला में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने अनुसूचित जाति, जनजाति के उत्थान की संचालित योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को आसानी से मिले।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर निकाय से कहा कि अनुसूचित जाति की बस्तियों में सफाई के बेहतर प्रबंध करें। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि पात्रों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता पर बनाए जाएं। आयुष्मान कार्ड धारकों को इम्पैनल्ड चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। समाज कल्याण अधिकारी अनुसूचित जाति, जनजाति उत्पीड़न के संबंध में पीड़ित को तत्काल राहत दिलाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्रावास में सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ छात्रों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद में संचालित विद्यालयों में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग के पंजीकृत छात्रों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी सफाईकर्मियों की समस्याओं का तत्काल निदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाैरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एके अरूण, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण प्रशांत सिंह, अधिशासी अधिकारी करहल लेखराज भारती, सौरभ दुबे, अमित मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed