{"_id":"5d217b308ebc3e6cbf3f4016","slug":"sc-commission-chairman-allegations-attack-give-tahrir-to-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टोलकर्मियों संग मारपीट मामले में एससी आयोग अध्यक्ष ने दी तहरीर, लगाए यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोलकर्मियों संग मारपीट मामले में एससी आयोग अध्यक्ष ने दी तहरीर, लगाए यह आरोप
Sun, 07 Jul 2019 10:25 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
रामशंकर कठेरिया
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्मादपुर के रहनकलां स्थित इनर रिंग रोड के टोल कर्मियों से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद सांसद डा. रामशंकर कठेरिया की ओर से भी थाने में तहरीर दी गई है। इसमें टोल कर्मियों पर सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप लगाया गया है।
सांसद ने तहरीर में लिखा है कि वह लायन सफारी में वन महोत्सव में दिल्ली से चलकर इटावा जा रहे थे। टोल पर गाड़ी गुजरने के बाद सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी को टोल कर्मियों ने रोकने की कोशिश की। 50 मीटर दूर ब्रेकर पर टोल कर्मियों ने गाड़ी को घेर लिया।
सुरक्षाकर्मियों के बाहर आने पर गालीगलौज और मारपीट की। शोर सुनकर वह भी आ गए। इस पर टोल के चार-पांच लड़के डंडा लेकर आने लगे। इस पर सुरक्षाकर्मी विपिन कुमार ने हवाई फायर किया। इससे लड़के चले गए।

एस्कॉर्ट और प्रोटोकाल की गाड़ी देखकर सभी भाग गए। सुरक्षा कर्मी विपिन कुमार और पिंकू उपाध्याय के हाथ में चोट आई है। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक एत्मादपुर को कॉल किया, जोकि बंद था। उसके बाद सीओ एत्मादपुर और एसएसपी को फोन पर जानकारी दी।