{"_id":"5f3298788ebc3e3ce727545e","slug":"sawasthya-kendra-ka-haal-mainpuri-news-agr454396784","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों ने किया वबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों ने किया वबाल
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमीन पर पड़ा बेड व अन्य सामान।
- फोटो : MAINPURI
बेवर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के नहीं मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। लोगों ने फार्मासिस्ट से हाथापाई की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामा कर रहे लोग वहां से भाग चुके थे। तीन नामजद और पांच सात अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
सोमवार शाम करीब 8:30 बजे जीटी रोड पर ब्लॉक के पास रोडवेज बस चालक द्वारा अचानक सड़क पर गोवंश बचाने का प्रयास किया। इस दौरान पीछे चल रहा टेंपो बस में टकरा गया। हादसे में टेंपो में बैठे दुर्गेश कुमार पुत्र भारत सिंह, मंजीत पुत्र इंद्रपाल व उनकी पत्नी घायल हो गए थे। स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। फार्मासिस्ट मुकेंद्र सिंह ने घायलों की रेफर स्लिप ग्रामीणों को पकड़ा दी। इससे ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया।
चिकित्सक के न होने और घायलों को इलाज न मिलने का आरोप लगाते हुए परिजन व ग्रामीण फार्मासिस्ट से भिड़ गए। इस बीच कुछ लोगों ने मुकेंद्र से हाथापाई शुरू कर दी। तभी मुकेंद्र वहां से भागने लगे। इस दौरान किसी ने उनके पैर में पत्थर मार दिया। अस्पताल में हंगामा होता देख वहां तैनात अन्य कर्मी पीछे के रास्ते से भाग गए।
विज्ञापन
आरोप है कि हंगामा कर रहे लोगों ने रैक में रखी फाइलों को फेंककर तोड़फोड़ की। स्टाफ की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक वहां मौजूद लोग भाग चुके थे। चिकित्साधीक्षक डॉ. स्नेहिल त्रिपाठी की ओर से तीन नामजद व पांच सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
मुख्य गेट पर ताला डाल गए थे ग्रामीण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को उपचार न मिलने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। वहीं जाते समय ग्रामीण मुख्य गेट का कांच भी तोड़ गए। इसके अलावा मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया। इसके चलते मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल खुल सका।
एक चिकित्सक कर रहा कोविड अस्पताल में ड्यूटी
बेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधीक्षक सहित कुल दो चिकित्सक तैनात हैं। इनमें से चिकित्साधीक्षक स्नेहित त्रिपाठी दिन की ड्यूटी कर चले गए थे। दूसरे डाक्टर रवि मोहन की ड्यूटी भोगांव के कोविड अस्पताल में लगी है। घटना के समय अस्पताल में फार्मासिस्ट मुकेंद्र सिंह, वार्ड ब्वॉय प्रदीप कुमार, स्वीपर चौकीदार प्रताप बाबू ही मौजूद थे।
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।
जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक थाना बेवर।