फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sawan ka somwar Fair and parikrama banned at Shiva temples in Agra

सावन का पहला सोमवार: आगरा के शिव मंदिरों पर मेला और परिक्रमा प्रतिबंधित, दर्शन की अनुमति

Mon, 26 Jul 2021 01:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Jul 2021 01:05 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। इसे देखते हुए सरकार ने कांवड़ यात्रा निरस्त कर दी है। सावन के सोमवार को शिव मंदिरों पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर मंदिर प्रबंधन ने स्वेच्छा से श्रद्धालुओं के लिए पट बंद रखने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
sawan ka somwar Fair and parikrama banned at Shiva temples in Agra
रावली महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सावन में शिव मंदिरों पर मेले और सामूहिक गतिविधियां नहीं होंगी। दूसरे सोमवार को होने वाली चारों शिव मंदिरों की परिक्रमा भी प्रतिबंधित रहेगी। सोमवार को शिवालयों में एक बार में अधिकतम 50 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। एडीएम सिटी का कहना है कि धर्मस्थलों पर कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं होने पर प्रबंधन जिम्मेदार होगा। 

विज्ञापन


एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि हमारी तरफ से किसी को पट बंद रखने को नहीं कहा गया। अगर कोई कोविड सुरक्षा की दृष्टिगत पट बंद रखना चाहता है तो वह स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि शिव मंदिरों के आसपास मेलों व सामूहिक गतिविधियों का आयोजन नहीं होगा। 
विज्ञापन


पुलिस रहेगी तैनात
भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस तैनात रहेगी। कोविड व्यवहार का पालन करते हुए उचित दूरी व मास्क के साथ एक बार में 50 श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश की अनुमति दी गई है। इससे अधिक संख्या होने पर धर्मस्थल प्रबंधन जिम्मेदार होगा। उनके विरुद्ध महामारी एक्ट में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार पर बाबा भोलेनाथ के तमाम भक्त घर में ही भोले का दुग्धाभिषेक करेंगे। शिव मंदिरों में महंतों ने कपाट बंद रखने का निर्णय लिया है। उधर, रविवार को सिकंदरा से कैलाश मंदिर तक कई जगह खान-पान, खिलौने व अन्य दुकानें सज गई है। मेले जैसा माहौल बन रहा है।  

बटेश्वर में जुटी भक्तों की भीड़
आयुष्मान योग के साथ रविवार को सावन महीने की शुरुआत हो गई। शिव का समर्पित सावन के पहले दिन ही बटेश्वर के मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा के लिए भक्त उमड़े दिखे। पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि रविवार को आरोग्य सुख के लिए भक्तों ने बटेश्वर में भोलेनाथ का अनुष्ठान किया। आयुष्मान योग में अनुष्ठान से रोग से छुटकारा मिलता है। 

ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि सावन के चारों सोमवार को बहुत ही मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। सावन के पहले सोमवार को रात 10 बजकर 40 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। इसके बाद शोभन योग लग जाएगा। ये दोनों योग बहुत ही शुभ फलदायी होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed