फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sawan 2019 rajeshwar mahadev mandir mela in agra

सावन 2019: राजेश्वर महादेव मंदिर मेला आज से, ताजनगरी में उमड़ेगा शिव भक्तों का सैलाब

Sun, 21 Jul 2019 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jul 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
sawan 2019 rajeshwar mahadev mandir mela in agra
राजेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सावन के पहले सोमवार को राजेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले का शुभारंभ रविवार शाम को होगा। मेले में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। शनिवार को मेले की तैयारियां चलती रहीं। मंदिर में रंग-बिरंगी लाइट्स लगाने और फूलों से सजाने का काम चलता रहा। इसके अलावा मेले में 20-20 केबिन वाले तीन झूले, मौत का कुआं और जादूगर का खेल आकर्षण का केंद्र रहेगा।  
विज्ञापन


हर साल सावन माह के पहले सोमवार को शमसाबाद रोड स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन होता है। राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डीके वशिष्ट ने बताया कि मंदिर पर शहर ही नहीं बल्कि देहात क्षेत्र से करीब पांच लाख शिव भक्त भोले बाबा के दर्शन करने आते हैं। 
विज्ञापन


मेले में किसी भी तरह की कोई कमी न रहे। इसके लिए राजेश्वर महादेव मेला कमेटी और ट्रस्ट के पदाधिकारी पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। मेले में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजेश्वर शिव मंदिर पर बैरीकेडिंग की गई है। एक साइड से शिव भक्तों का प्रवेश होगा। दूसरी ओर से निकलते जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरैना और हरिद्घार के संत करेंगे मेला का उद्घाटन  

sawan 2019 rajeshwar mahadev mandir mela in agra
मेले की तैयारियों पर जानकारी देते कमेटी के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मुरैना स्थित जरेलुआ धाम के महामंडलेश्वर हरिदास जी महाराज और हरिद्वार स्थित कनखल से आए महंत स्वामी रुपेंद्र प्रकाश रविवार शाम पांच बजे राजेश्वर महादेव मेला का उद्घाटन नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर करेंगे। इससे पहले महादेव मंदिर में विधिवत-पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी राजेश्वर महादेव मंदिर मेला कमेटी के अध्यक्ष कपिल नारायण मिश्रा ने दी है। 

शनिवार को मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर सौ फुटा रोड, राजपुर चुंगी, गोल मार्केट होते हुए महादेव मंदिर पर समाप्त होगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम दरबार और भोले बाबा की झांकी रहेगी। कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। शोभायात्रा के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed