फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Save yourself and others life by following traffic rules - CO Traffic

यातायात नियमों का पालन कर बचाएं खुद एवं दूसरों की जिंदगी-सीओ ट्रैफिक

Wed, 16 Nov 2022 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Save yourself and others life by following traffic rules - CO Traffic
यातायात जागरूकता के तहत जागरूकता रैली निकालते छात्र छात्राओं के साथ मौजूद यातायात पुलिसकर्मी - फोटो : FIROZABAD
टूंडला। बुधवार को जवाहरलाल इंटर कॉलेज रतीगढ़ी में यातायात माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ ट्रैफिक राजवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके साथ ही रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यातायात के नियम इसलिए बनाए गए हैं ताकि कोई हादसे न हों। अगर इन नियमों पर हम वाहन चलाते हैं तो कभी भी सड़क हादसे नहीं होंगे। जहां हम नियमों का उलघंन करते हैं वहीं हादसा होने की संभावना प्रबल हो जाती है और हम खुद तो शिकार होते ही हैं, दूसरे की जिंदगी भी खतरे में डाल देते हैं। इसलिए हमें नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात नियमों पर आधारित कालेज के छात्र-छात्राओं ने मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके उपरांत एनएसएस के छात्र छात्राओं द्वारा यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली कॉलेज प्रांगण से प्रारंभ हुई जो नगला बीच तक गई। इस अवसर पर एसओ रजावली उमापति मिश्र, एसओ पचोखरा वीरेंद्र पाल सिंह, टीएसआई रामवीर सिंह, यातायात प्रभारी फिरोजाबाद भैयाला, कालेज प्रधानाचार्य रामगोपाल सिंह, प्रवक्ता सत्यम सिंह एवं शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed