फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Save Tree

जीवन की रक्षा के लिए पेड़ों की सुरक्षा करें

Mon, 29 Jul 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Save Tree
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अपराजिता अभियान में शपथ लेतीं छात्राएं। - फोटो : MAINPURI
करहल। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को अपराजिता अभियान के तहत पर्यावरण बचाने के मुहिम के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण में पेड़ों के महत्व पर चर्चा की गई। छात्राओं ने पौधा लगाने, उसकी सुरक्षा करने और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्या मंजूषलता यादव ने कहा कि जीवन की रक्षा के लिए पेड़ों की सुरक्षा करनी चाहिए। बिना पेड़ों के पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। इसलिए हम सभी को बढ़ चढ़कर पौधरोपण करना चाहिए।
विज्ञापन

छात्रा दीपशिखा ने कहा कि पेड़ों के कटान से सबसे ज्यादा नुकसान मनुष्य को ही हो रहा है। फिर भी मनुष्य खतरे से बचने का प्रयास नहीं कर रहा है। इस अवसर पर छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर शिक्षिका अनुराधा शर्मा के अलावा संध्या यादव, रचना, आकांश, अनीता आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली
गोष्ठी में शामिल छात्राओं को प्रधानाचार्य ने पौधरोपण की शपथ दिलाई। छात्राओं ने शपथ लेते हुए कहा कि वह खुद तो पौधरोपण करेंगीं। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगीं। इस बीच छात्राओं ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी उठाने की भी शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed