{"_id":"5f83f1ee8ebc3eefb87df157","slug":"save-democracy-rld-mahapanchayat-today-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः रालोद की लोकतंत्र बचाओ महापंचायत, खोई जमीन की तलाश, समाजवादी पार्टी ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः रालोद की लोकतंत्र बचाओ महापंचायत, खोई जमीन की तलाश, समाजवादी पार्टी ने दिया समर्थन
Mon, 12 Oct 2020 02:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:29 PM IST
सार
राष्ट्रीय लोकदल की किसान बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली में सपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. संजय
लाठर ने बताया कि हजारों समाजवादी समर्थकों के साथ सोमवार को होने वाली इस रैली में सहभागिता की जाएगी।
विज्ञापन
रैली में जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद की लोकतंत्र बचाओ महापंचायत सोमवार को हाईवे के सहारे बालाजीपुरम में हो रही है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। रालोद की महापंचायत स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शहर के बालाजीपुरम इलाके में हो रही महापंचायत में दोपहर में जयंत चौधरी शामिल होने के लिए पहुंचे।
रालोद के साथ रैली में शामिल सपा कार्यकर्ता: लाठर
राष्ट्रीय लोकदल की किसान बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली में सपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।। समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. संजय लाठर ने बताया कि हजारों समाजवादी समर्थकों के इस रैली में सहभागिता की है। उन्होंने कहा कि आज किसान की पीठ पर लाठी मारने का काम योगी और मोदी सरकार कर रही है। समाजवादी पार्टी सड़क से संसद तक इसका विरोध करेगी।
एडीजी-आईजी पहुंचे रालोद महापंचायत के सभा स्थल
हाथरस में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रालोद द्वारा सोमवार को बुलाए गई महापंचायत में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से तैयारी कर ली है। इसके लिए एक दिन पूर्व रविवार को एडीजी अजय आनंद तथा आईजी ए सतीश गणेश ने पुलिस लाइन पहुंचकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

एडीजी ने रालोद के कार्यक्रम को लेकर न केवल तैयारियों की जानकारी ली बल्कि बालाजीपुरम पहुंचकर सभा स्थल का निरीक्षण भी किया था। इस दौरान एसएसपी गौरव ग्रोवर के अलावा एसपी क्राइम राधेश्याम रॉय, एसपी सिटी उदयशंकर सिंह, एसपी देहात श्रीश चन्द्र भी मौजूद रहे।
रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष अतुल सिसौदिया, अनूप चौधरी, जयवीर सिंह, ताराचंद गोस्वामी, मनोज शर्मा राया, यदुवीर सिंह सिसौदिया, विवेक देशवार, उमेश चौधरी, जगपाल सिंह, बाबूलाल प्रमुख, राजपाल भरंगर, हरवीर सिंह, गौरव चतुर्वेदी आदि ने महापंचायत में पहुंचने की अपील की है।