फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Savan 2019 Shiv jalabhishek in Soron Temple with Gangajal

श्रावण का पहला सोमवार आज, शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़, बम बम भोले की गूंज

Mon, 22 Jul 2019 10:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Jul 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
Savan 2019 Shiv jalabhishek in Soron Temple with Gangajal
शिवालयों में उमड़ेंगे शिवभक्त करेंगे गंगाजल से अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
जिलेभर के शिवालयों में श्रावण के पहले सोमवार भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रावण मास में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। इसी महत्व के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपवास करते हैं और शिवालयों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक सहित विभिन्न आयोजन करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


नगर के प्रभुपार्क स्थित मनकामेश्वर मंदिर, चामुंडा मंदिर के शिवमंदिर, भूतेश्वर महादेव, गली शिवालय के शिव मंदिर, रेलवे रोड शिवमंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों एवं कस्बाई व ग्रामीण इलाकों में भगवान शिव की आराधना के लिए भक्तों की कतारें लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ श्रद्धालु भक्त सोमवार के दिन ही भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं तो कुछ श्रद्धालु पूरे श्रावण मास भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचते हैं। भगवान शिव कल्याण के देवता माने गए हैं। कल्याण की कामना के लिए पूजा अर्चना की जाती है।

 

वहीं शिव मंदिरों में शिव विवाह गायन, भजन, अभिषेक, फूल बंगला आदि के कार्यक्रम भी निर्धारित किए गए हैं। तीर्थनगरी सोरों के शिव मंदिरों, गंजडुंडवारा, पटियाली, सहावर, अमांपुर, नगरिया, बिलराम, ढोलना आदि इलाकों में व्यापक तैयारियां की गई हैं।

निकाय प्रशासन ने भी शिवमंदिरों के आस पास पूजा अर्चना कराई है। तीर्थनगरी के लहरा घाट पर रविवार को भी कांवड़िये भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर रवाना हुए। आकर्षक साज सज्जा के साथ कांवडिय़ों ने कांवड़ सजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed