फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Savan 2019 Bhimsen Mandir Untold History Mainpuri News Hindi Samachar

यहां पद्मासन मुद्रा में हैं भगवान शिव, भीमसेन महाराज मंदिर में पांडवों ने की थी पूजा

Mon, 22 Jul 2019 08:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Jul 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
Savan 2019 Bhimsen Mandir Untold History Mainpuri News Hindi Samachar
भीमसेन महाराज मंदिर - फोटो : अमर उजाला
नगर का प्राचीन भीमसेन महाराज मंदिर अपने आप में कई किवदंतियों को संजोए है। शिव भक्तों के लिए यह मंदिर पहली पसंद है। सावन में इस मंदिर का महत्व और भी बढ़ जाता है। मंदिर पर भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाओं के साथ विशेष साज-सज्जा भी की जाती है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला गाड़ीवान स्थित भीमसेन महाराज का आधुनिक मंदिर 12वीं शताब्दी में अपने स्वरूप में आया, लेकिन भगवान भीमसेन का विग्रह पौराणिक काल का बताया जाता है। शहर के ईशान कोण में जहां मां शीतला देवी का मंदिर है वहीं आग्नेय कोण में भगवान भीमसेन विराजमान हैं। 
विज्ञापन


मान्यता है कि उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के बीच इस पावन नगरी की रक्षा के लिए शिवा और शिव को विराजमान किया गया है। बटेश्वर धाम की तरह यहां भी भगवान शिव की प्रतिमा पद्मासन मुद्रा में है। विग्रह में बड़े-बड़े जटा जूट से अलंकृत चंद्रकला को मस्तक पर धारण करने वाले एवं बड़ी-बड़ी मूंछों से सुशोभित भगवान भोलेनाथ का शृंगार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Savan 2019 Bhimsen Mandir Untold History Mainpuri News Hindi Samachar
भीमसेन महाराज मंदिर - फोटो : अमर उजाला
भीमसेन महाराज मंदिर के बारे में कहा जाता है कि अज्ञातवास के दौरान इच्छु नदी (वर्तमान में ईशन) के किनारे-किनारे बिठूर जाते समय पांडव यहां रुके थे। पांडवों ने भगवान भीमसेन के मंदिर में रुककर यहां भीमसेन महाराज की पूजा अर्चना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed