{"_id":"685b6d37286c5ea605048a5a","slug":"satyagraha-for-12-point-demands-including-pension-restoration-hunger-strike-started-in-sadar-tehsil-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पेंशन बहाली सहित 12 सूत्रीय मांगों के लिए सत्याग्रह, सदर तहसील में शुरू हुई भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पेंशन बहाली सहित 12 सूत्रीय मांगों के लिए सत्याग्रह, सदर तहसील में शुरू हुई भूख हड़ताल
Wed, 25 Jun 2025 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Jun 2025 08:59 AM IST
सार
पेंशन बहाली सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा की सदर तहसील में भूख हड़ताल शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पेंशन बहाली सहित 12 सूत्रीय मांगों के लिए सत्याग्रह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पुरानी पेंशन बहाली, स्थायी राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन, आउटसोर्स कर्मियों का नियमितीकरण और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को कर्मचारी व शिक्षकों ने सदर तहसील में सत्याग्रह किया। सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में भूख हड़ताल की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह को सौंपा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष बघेल एवं जिला मंत्री अजय शर्मा ने कर्मचारियों को अपने हक के लिए लड़ने की नसीहत दी। मंडल अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा सरकार ने पूर्व लंबित मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. रविन्द्र सिंह राना ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं दूर नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। जिलाध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम नरेश पारमार, यूटा के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, आनंद शर्मा, भारत सिंह, वेटनरी फार्मासिस्ट संघ से जिलामंत्री यादराम शर्मा, नेत्र सहायक संघ से मनकेश्वर शर्मा, प्रवेंद्र सिंह, वीएचडब्ल्यू संघ से अभितांशु नारायण, पीसी गौतम ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी व शिक्षकों ने निर्णय लिया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन होगा। मौके पर सत्येंद्र शर्मा, योगेश चौधरी, मुनेंद्र चौधरी, राजेश बघेल, अनिल कुशवाह, एनके पाल, निधि श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, हरेंद्र सिंह, गिरीश शर्मा, नारायण हरि, पूजा खंडेलवाल आदि मौजूद रहीं।