{"_id":"6a3d9ae4d228f019bc02e469","slug":"satya-kumars-batting-secured-a-victory-for-shiv-cricket-academy-agra-news-c-365-1-sagr1044-108564-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सत्या कुमार की बैटिंग ने दिलाई शिव क्रिकेट अकादमी को जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सत्या कुमार की बैटिंग ने दिलाई शिव क्रिकेट अकादमी को जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जेबी क्रिकेट ग्राउंड, बमरौली कटारा में बृहस्पतिवार को खेले गए 30-30 ओवर के मुकाबले में शिव क्रिकेट अकादमी बॉयज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए धुरंधर एकादश को चार विकेट से हरा दिया। 229 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 28.4 ओवर में छह विकेट खोकर 232 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए धुरंधर-एकादश ने 30 ओवर में 228 रन बनाए। टीम की ओर से ध्रुव तोमर ने केवल 43 गेंदों पर 71 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे। कप्तान अर्जुन भारद्वाज ने 32, आलोक रतन ने 30 रन बनाए। शिव क्रिकेट अकादमी की ओर से कुलदीप शर्मा ने छह ओवर में 27 रन देकर चार विकेट झटके। सुरेंद्र सिंह ने 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव क्रिकेट अकादमी को कप्तान सत्या कुमार ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 59 गेंदों पर 98 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। हालांकि वह शतक से केवल दो रन दूर रह गए लेकिन उनकी पारी ने जीत की मजबूत नींव रख दी। तुषार ने 34 रन बनाए, जबकि अरमान अस्थाना 42 रन बनाकर नाबाद लौटे। अंत में सुरेंद्र सिंह ने 15 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।