फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Satta King Shyam Bohra gets bail in two case

सट्टा किंग को जमानत, अब पत्नी-बेटे और दोस्त होंगे गिरफ्तार, गैर जमानती वारंट जारी

Tue, 02 Oct 2018 08:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 02 Oct 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
Satta King Shyam Bohra gets bail in two case
सट्टा किंग श्याम बोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सट्टा किंग श्याम बोहरा को छत्ता थाना के दो मामलों में जमानत मिल गई है। एक में जिला कोर्ट से और दूसरे में हाईकोर्ट से। उधर, सट्टे के मामले में उसके परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। पुलिस अब इनकी गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन


छत्ता थाना पुलिस ने पंचवटी, ताजगंज निवासी श्याम बोहरा को नौ जुलाई को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ पुलिस पर हमला, आईटी एक्ट, धोखाधड़ी और जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद एक और केस फर्जी आईडी पर सिमकार्ड रखने का दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन


यह जालसाजी की धाराओं में था। यह हाथरस के मुरसान के गुलजार की तहरीर पर लिखा गया था। इसी में उसे जिला जज अनिल कुमार पुण्डीर की कोर्ट से सोमवार को जमानत मिल गई। इससे पहले धोखाधड़ी और जालसाजी के दूसरे मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वो जल्द ही बाहर आ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग होंगे गिरफ्तार

पुलिस अब यह देख रही है कि उसके खिलाफ और कौन कौन से मामले दर्ज हैं। उस पर नोएडा के एक मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। नोएडा में वह सट्टे में पकड़ा गया था। उस केस में जमानत मिल गई थी। 

उधर, छत्ता थाना पुलिस ने उसकी पत्नी राखी, बेटे सजल, भतीजे प्रतीक, रिश्तेदार चंद्रेश, दोस्त शैलेष और अंकित को भी नामजद किया था। पुलिस ने बताया कि इनके गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। इनकी तलाश की जा रही है।

अभी तक नहीं आई लैब की रिपोर्ट

पुलिस ने इसी केस में 70 और सटोरियों के नाम खोले हैं। इनमें शहर के बड़े रईस भी शामिल हैं। इनके खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि इनके खिलाफ श्याम बोहरा से बातचीत के सबूत हैं। 

इन वॉइस सैंपल को फोरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। वहां से अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। परीक्षण में यह देखा जाना है कि वाइस में किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं है। उधर, लैब के सूत्रों का कहना है कि परीक्षण अभी जारी है। जल्द ही रिपोर्ट दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed