{"_id":"661f666da21d12e9c10d30bb","slug":"satta-ka-sangram-public-openly-expressed-their-feelings-during-discussions-took-place-over-tea-in-agra-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: आगरा में चाय पर हुई चर्चा...तो जनता ने खुलकर कही मन की बात; वीडियो में देखें किसने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: आगरा में चाय पर हुई चर्चा...तो जनता ने खुलकर कही मन की बात; वीडियो में देखें किसने क्या कहा?
Wed, 17 Apr 2024 11:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:34 AM IST
सार
Agra News: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार सुबह आगरा पहुंचा। यहां देहली गेट पर चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने महंगाई के मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम: आगरा में चाय पर हुई चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। बात सत्ता की है तो अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार सुबह आगरा पहुंचा। ताजनगरी में जनता के मन में क्या है। इस पर बात हुई तो मतदाताओं ने खुलकर अपने मन की बात कही।
विज्ञापन
आगरा शहर का हृदय स्थल देहली गेट, जहां रोजाना की तरह सुबह चाय पीते हुए लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हुआ। संसदीय चुनाव इन चर्चाओं के केंद्र में थे। एक ओर जहां कुछ लोग स्थानीय समस्याओं को लेकर नाराज थे तो कुछ लोग वैश्विक पटल पर भारत के बढ़ते हुए कदमों से खुश थे। कहीं तर्क-वितर्क तो कहीं नोक-झोंक, कभी गरमा-गरम बहस तो कभी हंसी-ठिठोली के बीच लोगों ने संसद को लेकर अपनी बात कही।
विज्ञापन
बुधवार को देहलीगेट पर अमर उजाला ने चुनावी चर्चा के माध्यम से आगरा के मतदाताओं की नब्ज टटोली। आम जनता के बीच लोगों ने आगरा के सांसद को लेकर खुलकर अपने विचार रखे। राम मंदिर से लेकर कृष्ण जन्मभूमि तक पर बात हुई। स्टूडेंट शालिनी ने महंगी शिक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने शिक्षा सस्ती करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन